फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Rajendra Gudha took the injured in the accident to the hospital

मानवता: मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने हादसे में घायलों को पहुंचाया अस्पताल, 20 मिनट से सड़क पर तड़प रहे थे पांच लोग

Sat, 10 Dec 2022 08:35 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 10 Dec 2022 08:35 AM IST
सार

दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। 20 मिनट तक घायल सड़क पर तड़पते रहे लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। तभी वहां से मंत्री राजेंद्र गुढ़ा गुजरे। वो घायलों को उठाकर अपनी गाड़ी में डाल ही रहे थे कि एंबुलेंस पहुंच गई। 

विज्ञापन
Minister Rajendra Gudha took the injured in the accident to the hospital
घायलों को अस्पताल पहुंचाते राजेंद्र गुढ़ा - फोटो : Social Media

विस्तार

सैनिक कल्याण पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता दिखाई। राजेंद्र गुढ़ा ने बाइक दुर्घटना में पांच घायलों को उठाकर एंबुलेंस से छावसरी पीएचसी पहुंचाया। उनकी इस कदम की तारीफ हो रही है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के छावसरी और केड के बीच दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। एक की हालत ज्यादा खराब होने से ग्रामीण उसे मृत समझ रहे थे। इस दौरान सैनिक कल्याण पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा वहां से गुजरे। वे किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जा रहे थे, कि उन्होंने रास्ते में भीड़ दिखी। जिसके बाद वो गाड़ी से उतरे और घायलों को अपनी गाड़ी में डालना चाहा लेकिन उसी समय एंबुलेंस वहां पहुंच गई।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सभी को एंबुलेंस में इलाज के लिए भिजवाया और सीएमएचओ और पीएमओ को फोन करके उचित इलाज के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गंभीर घायल व्यक्ति को मृत मानते हुए 20 मिनट तक किसी ने उठाने की हिम्मत नहीं की। उसके बाद मंत्री गुढ़ा ने सबको अस्पताल पहुंचवाया। घायलों को झुंझुनू से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed