फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Pratap Singh Khachariawas attacked BJP on Vasundhara Raje birthday

Rajasthan: मंत्री खाचरियावास का BJP पर तंज, कहा- पूर्व सीएम राजे को राजी कर राजनीति करोगे तो फायदे में रहोगे

Fri, 03 Mar 2023 10:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Mar 2023 10:08 PM IST
सार

मंत्री खाचरियावास ने कहा कि अगर, भाजपा को अपने घर में शांति चाहिए, वोट चाहिए तो उन्हें यह समझना पड़ेगा इस देश की परंपरा महिलाओं का सम्मान करने की है। भाजपा के लोगों को वसुंधरा जी से लड़ाई नहीं करनी चाहिए, उनके जन्मदिन में जाना चाहिए।  ये कैसी लड़ाई है कि दो बार की मुख्यमंत्री रहीं नेता को जन्मदिन नहीं मनाने दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Minister Pratap Singh Khachariawas attacked BJP on Vasundhara Raje birthday
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के वजूद को चुनौती दे रही है। भाजपा को मान लेना चाहिए कि वसुंधरा राजे में दम है। एक मित्र के रूप में मैं भाजपा के लोगों को सलाह दे रहा हूं कि वे अगर पूर्व सीएम राजे को राजी करके राजनीति करेंग तो फायदे में रहेंगे। जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान नहीं होता उस परिवार का अंत हो जाता है। 

विज्ञापन


मंत्री खाचरियावास ने कहा कि अगर, भाजपा को अपने घर में शांति चाहिए, वोट चाहिए तो उन्हें यह समझना पड़ेगा इस देश की परंपरा महिलाओं का सम्मान करने की है। भाजपा के लोगों को वसुंधरा जी से लड़ाई नहीं करनी चाहिए, उनके जन्मदिन में जाना चाहिए।  ये कैसी लड़ाई है कि दो बार की मुख्यमंत्री रहीं नेता को जन्मदिन नहीं मनाने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उनके जन्मदिन को लेकर भाजपा वालों का पेट दुख रहा है, इसका मुझे दुख है। वे पहले ही घोषणा कर चुकी थीं कि मैं 4 मार्च को अपना जन्मदिन सालासर में मनाऊंगी। जिन्हें जाना है वे जाते और बधाई देते, जिन्हें नहीं जाना वे नहीं जाते, लेकिन चार मार्च को प्रदर्शन का ऐलान नहीं करना चाहिए था। पूर्व सीएम राजे पहले ही घोषणा कर चुकी थीं, इसमें उनकी गलती नहीं है। ये लोग गलत हैं, मैं न्याय के साथ हूं। भाजपा के सभी नेता पूर्व सीएम को बधाई देने सालासर जाएंगे और कल जयपुर में होने वाला प्रदर्शन फेल होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री खाचरियावास ने कहा कि भाजपा का अंत तय है, क्योंकि ये लोग अपनी मां, बहन और बेटी से लड़ रहे हैं। ऐसे में भाजपा के लोग प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों का सम्मान कैसे करेंगे। वसुंधरा जी अपना जन्मदिन सालासर में मना रहीं हैं, कोई पार्टी का सम्मेलन नहीं हैं। प्रदर्शन बाद में भी हो सकता था, लेकिन जन्मदिन पर बधाई दी जाती है, टकराव नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed