{"_id":"5cf2423bbdec22075b0c116d","slug":"minister-lal-chand-kataria-resignation-not-accepted-cm-ashok-gehlot-deny","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कृषि मंत्री कटारिया के इस्तीफे की अटकलों के बीच सीएम गहलोत का बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कृषि मंत्री कटारिया के इस्तीफे की अटकलों के बीच सीएम गहलोत का बड़ा फैसला
Sat, 01 Jun 2019 02:45 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Ashok gahlot, Lal Chand kataria
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया था। इसी बीच राजस्थान के कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया का भी इस्तीफा सामने आया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए अपने कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है।
विज्ञापन
कटारिया शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री गहलोत से उनके सरकारी निवास पर मिले थे और लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के मद्देनजर इस्तीफा देने की बात दोहराई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय(सीएमओ) के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा अस्वीकार करते हुए कटारिया से अपना काम करते रहने को कहा और कहा कि वे राज्य के लोगों के लिए अच्छा काम करने में भूमिका निभाएं। मालूम हो कि पिछले रविवार को कटारिया ने अचानक इस्तीफा देने की घोषणा की और उनका इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय व राजभवन ने इस तरह का कोई पत्र मिलने से इनकार किया। वहीं मंत्री कटारिया उसके बाद एक तरह से एकांतवास में चले गए और शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिले।