{"_id":"65e49ae7643336a5ad081bbd","slug":"minister-jawahar-singh-took-feedback-from-bjp-officials-in-karauli-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंत्री जवाहर सिंह ने करौली में भाजपा अधिकारियों से लिया फीडबैक, बैठक कर की योजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंत्री जवाहर सिंह ने करौली में भाजपा अधिकारियों से लिया फीडबैक, बैठक कर की योजनाओं की समीक्षा
Sun, 03 Mar 2024 09:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:14 PM IST
सार
मंत्री जवाहर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि अधिकारी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं।
विज्ञापन
मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के गृह राज्य और पशु पालन मंत्री जवाहर सिंह बेढम रविवार को करौली दौरे पर रहे। उन्होंने सर्किट हाउस में करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभाओं के संयोजक, प्रभारी और विधानसभाओं के प्रत्याशियों की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संयोजक और प्रभारियों से लोकसभा क्षेत्र का फीडबैक लिया।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा के बाद मंत्री जवाहर सिंह कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे और उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि अधिकारी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं और आमजन से मिलने वाली परिवेदनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें।
विज्ञापन
इससे पहले करौली पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गृह राज्य मंत्री का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं, मंत्री के सर्किट हाउस पहुंचने पर लोकसभा करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से टिकट की आस लगाएं बैठे कई भावी उम्मीदवारों ने अपना बायोडाटा भी उन्हें सौंपा।
विज्ञापन