{"_id":"645bd2620b913664a0031dfa","slug":"mine-collapsed-while-extracting-sand-in-the-river-in-baran-one-laborer-died-1-refer-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran: नदी में रेत निकालते समय ढही खदान, एक मजदूर की हुई मौत; 1 बारां रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran: नदी में रेत निकालते समय ढही खदान, एक मजदूर की हुई मौत; 1 बारां रेफर
Wed, 10 May 2023 10:50 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 10 May 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
File Photo.
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारां जिले के कवाई थानाक्षेत्र के टांचा गांव के पास ल्हासी नदी में से रेत निकालते खदान ढ़ह गई। जिससे एक मजदूर की मौके पर मृत्यु हो गई और एक मजदूर गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगो ने दोनों मजदूरों को कवाई अस्पताल पहुंचाया, जहां एक मजदूर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे को गंभीर अवस्था में शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले में कई जगहों पर नदी में अवैध रुप से रेत निकाली जाती है। खनन विभाग और पुलिस की कोई कार्रवाई न होने के कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
अटरू डीएसपी साेजीलाल मीणा ने बताया कि कवाई थानाक्षेत्र के टांचा गांव में खाल में से रेत निकालते समय उसका किनारा ढ़ह गया, जिससे दो मजदूर उसमें दब गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। यहां महेंद्र (22) पुत्र बाबूलाल को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे मजदूर लोकेश जागिंड़ (32) को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था में बारां रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन