फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   millionare conadidates in Rajasthan Panchayat Election here is all you need to know

राजस्थान पंचायत चुनाव: उम्मीदवारों में कई करोड़पति भी शामिल, जानिए ऐसे प्रत्याशियों का पूरा लेखा-जोखा

Thu, 19 Aug 2021 06:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 19 Aug 2021 06:51 PM IST
सार

राजस्थान के छह जिलों (जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर और सिरोही) में पंचायत चुनाव होने हैं। ये चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे और चार सितंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
millionare conadidates in Rajasthan Panchayat Election here is all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

राजस्थान के छह जिलों में पंचायत चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। बता दें कि इन पंचायत चुनावों में ताल ठोकने वाले उम्मीदवारों में कई ऐसे भी शामिल हैं जो करोड़ों रुपयों की संपत्तियों और आलीशान गाड़ियों के मालिक हैं। 

विज्ञापन


ऐसे ही उम्मीदवारों में शामिल हैं लीला मदेरणा, विकास नागर और रूपाली नागर। लीला मदेरणा पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्नी हैं तो विकास नागर पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के बेटे। रूपाली नागर, विकास की पत्नी हैं। इनके नामांकन पत्रों से पता चलता है कि ये सभी करोड़ों की संपत्तियों के मालिक हैं।  
विज्ञापन


लीला मदेरणा: 2.71 करोड़ की संपत्ति, कांग्रेस के टिकट से उम्मीदवार
लीला मदेरणा जोधपुर के वार्ड-28 से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदार में उतरी हैं। इनके नामांकन पत्र के अनुसार वह 2.71 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। इसमें 24 लाख रुपये के आभूषण और 1.07 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। लीला के पास 2001 मॉडल की होंडा सिटी कार है। उन्होंने अपने पति से 13.50 लाख रुपये का कर्ज लिया है और आवासीय कर्ज व अन्य लोगों को बकाये के तौर पर उन्हें 11.36 लाख रुपये चुकाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास नागर: तीन करोड़ की संपत्ति के मालिक, एक करोड़ का कर्ज
राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री रहे बाबूलाल नागर के बेटे विकास नागर कांग्रेस के टिकट पर जयपुर के वार्ड-12 से चुनाव लड़ रहे हैं। विकास के पास करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति है। विकास के पास कोई कार नहीं है लेकिन एक मोटरसाइकिल है जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। उनके पास 3.50 करोड़ रुपयेका खेत और डेढ़ करोड़ रुपये का एक प्लॉट है। पिता से 32.50 लाख रुपये समेत विकास पर करीब एक करोड़ रुपये का कर्ज है।


रूपाली नागर: बीएमडब्ल्यू कार की हैं मालकिन, 85 हजार रुपये कैश 
रूपाली नागर, विकास नागर की पत्नी और बाबूलाल नागर की पुत्रवधू हैं। मौजमाबाद पंचायत समिति के वार्ड-13 से प्रत्याशी रूपाली के नामांकन पत्र के अनुसार वह बीएमडब्ल्यू एक्सवन कार की मालकिन हैं। हालांकि, उनके नाम पर कोई प्लॉट या अन्य अचल संपत्ति नहीं है। उनके पास नकदी के रूप में 85 हजार रुपये हैं और बैंक खातों में 78 हजार रुपये हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 54 हजार रुपये की पॉलिसी हैं और 2.25 लाख रुपये कीमत के आभूषण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed