फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Meena said that Rahul Gandhi should apologize in the Vice President Mimicry case.

Vice President Mimicry: मीणा बोले- मर्यादा में रहकर ही विरोध करें, मर्यादाहीन राहुल गांधी को मांगनी चाहिए माफी

Thu, 21 Dec 2023 07:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Dec 2023 07:27 PM IST
सार

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ देश के किसान के बेटे हैं, लेकिन इंडी अलायन्स के लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। ये मजाक जगदीप धनकड़ का नहीं, देश के किसान और उपराष्ट्रपति का उपहास है। 

विज्ञापन
Meena said that Rahul Gandhi should apologize in the Vice President Mimicry case.
डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा पहुंचे भाजपा के सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के उपराष्ट्रपति का पद एक संवैधानिक पद है। इस पर एक किसान का बेटा बैठा है, देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ देश के किसान के बेटे हैं, लेकिन इंडी अलायन्स के लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। ये मजाक जगदीप धनकड़ का नहीं, देश के किसान और उपराष्ट्रपति का उपहास है। इसके लिए इंडिया अलायन्स और विशेषकर राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। आज जयपुर से दौसा आए भाजपा के सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बात करते हुए ये बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मर्यादा में रहकर विरोध करना जायज है, लेकिन जब उपराष्ट्रपति की मिमिक्री चल रही थी। उस वक्त खुद राहुल गांधी वहां खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। उनका आचरण गिर गया है। वो मर्यादाहीन होकर देश के संवैधानिक पद उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाएं, ये देश बर्दास्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन


डॉ. मीना ने सांसदों का निलंबन उचित बताया
इस मौके पर सवाई माधोपुर विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा बोले कि चाहे लोअर हाउस हो या अपर हाउस हो, अगर वहां आचरण ठीक नहीं होगा तो सभापति और स्पीकर को आचरण हीन व्यक्ति को सदन से बाहर करने का अधिकार है। ऐसा अभी नहीं हुआ, इंदिरा गांधी के समय में तो बहुत सारे सांसदों को एक साथ बाहर निकाल दिया था। ये संसद की परंपरा है कि जो आचरण ठीक नहीं करता, उसे निलंबित कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की सरकार का मंत्रिमंडल का गठन जल्द 
डॉ. मीना ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में कहा कि यह एक चिंता का विषय है कि संसद की दर्शक दीर्घा में समाजकंटक घुस जाएं, चुनौती दे संसद की सुरक्षा को, उसकी जांच चल रही है, गिरफ्तारी भी हुई है। उन्हें कठोर सजा दिलाने के लिए सरकार सख्त है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन जल्दी ही दो-चार दिनों में ही होने वाला है। उन्होंने खुद के मंत्रिमंडल में जगह मिलने के सवाल पर कहा कि मैं सड़क छाप आदमी हूं। मंत्री पद मिलने के बाद भी सड़क पर ही बैठूंगा। 


राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलने का सभी को हक है
बुधवार को दौसा सांसद जसकौर मीणा ने संसद में कहा था कि महिलाओं को संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। उनके इस बयान को विधायक डॉक्टर मीणा ने गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा क्यों बोला पता नहीं, लेकिन उनको तो बोलने का सबसे ज्यादा मौका दिया गया है। वहीं, संसद में सभी को बोलने का मौका मिलता है, जो राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा प्रमुखता से उठाता है, वो महिला हो या पुरुष उसी को मौका दिया जाता है। यहां जेंडर के आधार पर किसी को मौका नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed