फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Maulana of Bundi provocative statement after enraged by controversial remarks against Prophet Mohammad

Rajasthan: मौलाना का भड़काऊ बयान, कहा- 'पैगंबर के खिलाफ बोले तो आंख नोंच लेंगे, हाथ तोड़ देंगे'

Sun, 05 Jun 2022 10:48 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 05 Jun 2022 10:48 AM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में बूंदी में मुस्लिम समाज ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक मौलाना ने खुली चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो मुस्लिम समाज रिएक्शन देगा।

विज्ञापन
Maulana of Bundi provocative statement after enraged by controversial remarks against Prophet Mohammad
मौलाना नदीम मुफ्ती - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस विवादित टिप्पणी को लेकर राजस्थान के बूंदी के एक मौलाना ने भड़काऊ बयान दिया है। बूंदी के मौलाना मुफ्ती नदीम ने कहा कि जो पैगंबर साहब के खिलाफ बोलेगा उसकी आंखें नोंच लेंगे। ऊंगली उठाई तो ऊंगली तोड़ देंगे, हाथ उठाया तो हाथ तोड़ देंगे। मुफ्ती नदीम ने धमकी दी कि पैगंबर साहब के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो मुस्लिम समाज खुद उनसे निपटेगा।

विज्ञापन


मुसलमान देगा रिएक्शन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुफ्ती नदीम ने धमकी दी कि पैगंबर साहब के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो मुस्लिम समाज खुद उनसे निपटेगा। भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान के खिलाफ मुस्लिम समाज ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंची भीड़ को मौलाना नदीम ने संबोधित किया। इस दौरान मौलाना ने कहा कि अगर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बयान कानूनी तौर पर सही है तो हम ऐसे कानून के खिलाफ जाएंगे।

विज्ञापन


मौलाना नदीम ने कहा कि बूंदी प्रशासन और देश की हुकूमत कान खोलकर सुन लें। आका की शान में गुस्ताखी करने वालों के खिलाफ एक्शन लें, नहीं तो फिर मुसलमान रिएक्शन देगा। हैरानी की बात है कि मौलाना ने यह भड़काऊ बयान जिला कलेक्ट्रेट में मौजूद पुलिस वाले के सामने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


खुली चेतावनी दी
मौलाना ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि जब-जब जिस कौम के खिलाफ मुसलमानों ने रिएक्शन दिया है, उनको जमीन का एक टुकड़ा नसीब नहीं हुआ है। कार्रवाई नहीं हुई तो हम रिएक्शन देंगे। मौलाना नदीम मुफ्ती का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस पूरे मामले में हिंदू संगठन भड़क गए हैं और उन्हें इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है।



क्या है मामला
हाल ही में एक टीवी न्यूज चैनल पर बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी। इसको लेकर कानपुर में शुक्रवार को जुलूस निकाला गया था। इस दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। जिसके बाद नुपूर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed