{"_id":"64ad37eca95fcb81d309dbbd","slug":"married-woman-raped-by-entering-the-house-in-dholpur-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: विवाहिता ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, घर में घुसकर किया गलत काम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: विवाहिता ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, घर में घुसकर किया गलत काम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 11 Jul 2023 04:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 11 Jul 2023 04:37 PM IST
सार
धौलपुर के आंगई थाना इलाके में एक घर में विवाहिता को अकेला पाकर पड़ोसी ने उसके साथ गलत काम किया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना आंगई।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के आंगई थाना इलाके में पड़ोसी ने घर में घुसकर विवाहिता से रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर सास और पति पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने इस संबंध में आंगई थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच सीओ सरमथुरा को दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि थाना इलाके की एक विवाहिता ने सोमवार को मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला पड़ोसी उसके घर में आ गया। पड़ोसी ने जबरन कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़िता की चीख सुनकर उसकी सास और पति मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी घर से भाग निकला। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने एससी-एसटी की धाराओं के साथ दुष्कर्म में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी गई है। मामला दर्ज कर सीओ सरमथुरा को जांच दी गई है। महिला का मेडिकल कराने के बाद सीओ सरमथुरा द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन