फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married woman kills 12 year child to get lover in jodhpur rajasthan

राजस्थान: प्यार में कातिल बन गई शादीशुदा महिला, प्रेमी को पाने के लिए बच्चे की हत्या की

Mon, 07 Feb 2022 12:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 07 Feb 2022 12:39 PM IST
सार

शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए उसके भांजे की हत्या कर दी। मर्डर के बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे में डाल कर घर में रखे एक बक्से में रख दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Married woman kills 12 year child to get lover in jodhpur rajasthan
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैसे तो प्यार जिंदगी जीना सिखाता है, लेकिन कुछ लोग प्यार में इस कदर अंधे हो जाते हैं कि कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए उसके 12 साल के बच्चे की बेहरमी हत्या कर दी। बच्चे का कसूर सिर्फ ये था कि वह उसके प्रेमी का भांजा था। महिला ने यह सोचकर उसे मौत के घाट उतार दिया कि भांजे की मौत के बाद उसके प्रेमी की शादी रुक जाएगी। हत्या के बाद उसने शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि साथीन गांव की शादीशुदा महिला संतोष और दिनेश का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 12 फरवरी को दिनेश की शादी होने वाली थी, इस बात की जानकारी उसकी प्रेमिका संतोष को लग गई। प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए उसने उसके भांजे नरेश कुमार पुत्र कल्ला राम की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने प्लान बनाकर 12 साल के मासूम को घर बुलाया और ओढ़नी से मुंह बांधकर धारदार हथियार से मुंह और सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। आटे के कट्टे में शव को बंद कर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed