फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married woman burnt in Bhilwara Jahajpur

Bhilwara: जहाजपुर में ससुराल वालों ने डायन बताकर विवाहिता पर किया अत्याचार, गर्म चिमटे से दागा पूरा शरीर

Fri, 30 Jun 2023 09:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 30 Jun 2023 09:39 PM IST
सार

जहाजपुर में ससुराल वालों ने बहू को डायन बताकर गर्म चिमटे से उसका पूरा शरीर दाग दिया। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Married woman burnt in Bhilwara Jahajpur
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। 22 साल की विवाहिता को डायन बताकर उसके सुसराल के लोगों ने उसे गर्म चिमटे से दाग दिया। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने बहू को बेरहमी से पीटा और चिमटे को गर्म कर उसकी पीठ और पैरों को जला दिया और उसके दांत भी तोड़ दिए। घायल को भीलवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीहर पक्ष वाले घायल का इलाज करा रहे हैं। ससुराल वाले अपनी बहू को डायन मानते थे, इस कारण उसके साथ प्रताड़ना की गई।

विज्ञापन


जहाजपुर थाना प्रभारी राजूराम पलासिया ने बताया कि जहाजपुर में रहने वाली महिला के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में उसकी बेटी की शादी अजमेर जिले के सरवाड़ गांव में रहने वाले एक युवक से की थी। शादी के एक साल बाद बेटा भी हो गया था। उसके बाद से ससुराल के लोगों का व्यवहार बदलने लगा और मारपीट करनी शुरू कर दी। बेटी को पीहर भेजना भी बंद कर दिया। जहाजपुर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दल को सरवाड़ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पुत्र पैदा होने के बाद पति दीपु व उसके घर वालों का व्यवहार बदल गया तथा आये दिन मेरी सास मुझे डायन कहने लगी तथा ननद, ससुर, काकी ससुर, देवर निवासी सरवाड ने एक षडयंत्र रचकर मेरे मुंह के दांत तोड़ दिया। सभी ने मिलकर गर्म लोहे के चिमटे से मुझे दागा। सिर के बाल काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीलवाड़ा में पहले भी हो चुकी ऐसी घटना
भीलवाड़ा में 2 साल पहले भी एक महिला डायन जैसी कुप्रथा का शिकार हुई थी। 2 साल पहले जहाजपुर के उलेला गांव में भी एक 65 साल की बुजुर्ग को डायन बताकर पड़ोसी ने बुरी तरह पीटा था। उसके बाद करीब 35 फीट गहने कुएं में उसे मरने के लिए फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed