फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   margret alwa term complete today as a governer of rajasthan

माग्रेट आल्वा का कार्यकाल आज होगा पूरा

Mon, 04 Aug 2014 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 04 Aug 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
margret alwa term complete today as a governer of rajasthan

राजस्थान की राज्यपाल माग्रेट आल्वा का कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो जाएगा। अभी तक राष्ट्रपति की ओर से किसी और को राजस्थान का राज्यपाल मनोनीत नहीं किया गया है और न ही किसी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

विज्ञापन


आल्वा के अधिकृत प्रवक्ता के अनुसार वे मंगलवार को अपने गृह नगर बंगलूरू रवाना हो जाएंगी। नए राज्यपाल के रूप में यहां के भाजपा नेताओं में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का नाम चल रहा है।
विज्ञापन


आल्वा को तत्कालीन यूपीए सरकार के समय छह अगस्त 2009 को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें मई 2012 में राजस्थान भेज दिया गया था। इस हिसाब से उनका कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो जाएगा। अभी उनके पास गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त भार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed