फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mandawar police station arrested seven miscreants from Banavad valley.

Dausa: डकैती की साजिश रच रहे सात बदमाश गिरफ्तार, मण्डावर थाना पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध हथियार और एक कार जब्त

Thu, 28 Sep 2023 08:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 28 Sep 2023 08:41 PM IST
सार

बनावड घाटी में मण्डावर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की वरना कार में बैठे सात बदमाशों को दबोचा, जिनके पास से हथियार बरामद हुए।

विज्ञापन
Mandawar police station arrested seven miscreants from Banavad valley.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा जिले की मण्डावर थाना पुलिस ने क्षेत्र में डकैती की बड़ी वारदात को होने से नाकाम कर दिया। वारदात की साजिश रच रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अवैध पिस्टल, तीन कारतूस, डंडे, सरिया, मिर्च पाउडर, रस्सी, टॉर्च और एक वरना कार बरामद की है।

विज्ञापन

     
दौसा एसपी वन्दिता राणा ने बताया कि आरोपी रिंकु उर्फ वीरेंद्र मीना पुत्र केदार (28 साल) निवासी सांथा थाना महवा, रामाकान्त मीना पुत्र राम सिंह (25 साल) और गौरव मीना पुत्र हंसराम उर्फ रामहंस (24 साल) निवासी हुडला थाना महवा, विशाल मीना पुत्र भगवत मीना (23 साल), लवकुश मीना पुत्र छुट्टन लाल (27 साल) निवासी कटकड थाना सदर हिंडौन, पवन मीना पुत्र लाखन (22 साल) निवासी कटकड मैडी थाना वजीरपुर जिला गंगापुर और दीपेन्द्र उर्फ दीपु गुर्जर पुत्र मंगतु (30 साल) निवासी हाडली थाना मण्डावर जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसपी वंदिता राणा ने बताया कि बुधवार को एसएचओ मण्डावर सचिन कुमार शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि बनावड घाटी में एक सफेद रंग की वरना कार में 6-7 संदिग्ध युवक बैठे हैं। जिनके पास हथियार हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत और सीओ प्रेम बहादुर निर्भय के सुपरविजन में टीम गठित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ सचिन कुमार शर्मा तुरंत टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। कार को घेर कर टीम ने अवैध हथियार लेकर बैठे साथ बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। रिंकू उर्फ वीरेंद्र मीणा के विरुद्ध 4, रमाकांत मीणा के विरुद्ध 7, विशाल मीणा और दीपेंद्र उर्फ दीपू गुर्जर के विरुद्ध एक-एक मुकदमे दर्ज हैनम गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की टीम गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed