फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Malaysia plan 10 thousand million investment in rajasthan.

राजस्थान: 10 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी में मलेशिया

Mon, 20 Oct 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 20 Oct 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
Malaysia plan 10 thousand million investment in rajasthan.

मलेशिया ने राजस्थान के रोड सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपए निवेश करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के स्तर पर अन्तिम फैसला होने के बाद इस सम्बन्ध में 27 अक्टूबर को ही राजस्थान सरकार एवं मलेशिया सरकार के बीच एक एमओयू भी साइन हो सकता है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं में शामिल दो महत्वकांक्षी परियोजनाओं, राज्य में पीपीपी पद्घति से 20 हजार किलोमीटर राज्य मार्ग के निर्माण एवं ओपीआरसी में मलेशिया सरकार ने विशेष रुचि दिखाई है।
विज्ञापन


खान ने बताया कि मलेशिया सरकार में 31 वर्ष तक पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे भारतीय मूल के दातो उतमा एस. सामे वेल्लू 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। वेल्लू मलेशिया सरकार के विशिष्ट प्रतिनिधि (इंफ्रास्ट्रक्चर), टू इण्डिया एण्ड साउथ एशिया हैं, जिन्हें कैबीनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed