{"_id":"5f12c7b64dee344a2c28703c","slug":"mahesh-joshi-had-filed-a-complaint-on-mlas-are-being-lured-he-named-bhanwar-lal-sanjay-jain-gajendra-singh-said-dg-acb","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: टेप कांड मामला एसीबी पहुंचा, पायलट के करीबी विधायक भंवरलाल शर्मा नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: टेप कांड मामला एसीबी पहुंचा, पायलट के करीबी विधायक भंवरलाल शर्मा नामजद
Sat, 18 Jul 2020 03:28 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 18 Jul 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
DG, ACB Rajasthan
- फोटो : ANI
राजस्थान में सियासी उठा-पटक अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य का सत्ता संग्राम अब गंभीर होता जा रहा है। इस बीच शनिवार को प्रदेश के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने कहा कि विधायक खरीद-फरोख्त ऑडियो टेप मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
आलोक त्रिपाठी ने बताया कि महेश जोशी ने 10 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि विधायकों को लालच दिया जा रहा है। हालांकि उस शिकायत में किसी का नाम नहीं था, लेकिन शुक्रवार को उनका बयान लिया गया। उन्होंने ऑडियो क्लिप प्रस्तुत की और अपने बयान में भंवर लाल शर्मा, संजय जैन और गजेंद्र सिंह का नाम लिया है।
विज्ञापन
त्रिपाठी ने कहा कि एफआईआर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7 ए के तहत दर्ज की गई है। ऑडियो क्लिप सत्यापन के लिए एफएसएल को भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद कथित लोगों की आवाज की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस ने दो ऑडियो टेप जारी कर आरोप लगाए हैं कि इसमें सचिन पायलट के करीबी विधायक भंवरलाल शर्मा से बातचीत है। यह भी कहा गया है कि भाजपा सचिन पायलट खेमे के विधायकों के साथ मिलकर अशोक गहलोत की सरकार को गिराने के लिए साजिश रच रही है।
Mahesh Joshi had filed a complaint on 10th June that MLAs are being lured. There was no name in that complaint. Y'day he gave a statement & submitted audio clips. FIR registered. In his statement, he named 3 people - Bhanwar Lal, Sanjay Jain & Gajendra Singh: DG, ACB. #Rajasthan pic.twitter.com/svLGh8ZyJi
— ANI (@ANI) July 18, 2020