फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mad dog injured 35 people in Barmer

Barmer: जिला अस्पताल में घुसे पागल कुत्ते ने 35 लोगों को किया जख्मी, तीन घंटे बाद आया काबू

Fri, 30 Dec 2022 01:47 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याग्निक Updated Fri, 30 Dec 2022 01:47 PM IST
सार

शहर में उत्पात मचाते हुए जिला अस्पताल में घुसे एक पागल कुत्ते ने 35 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। नगर परिषद की टीम ने तीन घंटे बाद कुत्ते को काबू किया।

विज्ञापन
Mad dog injured 35 people in Barmer
जिला अस्पताल में कुत्ते ने 35 को किया जख्मी - फोटो : social media

विस्तार

बाड़मेर में गुरुवार को एक अस्पताल में घुसे कुत्ते ने एक के बाद एक 35 लोगों को अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि कुत्ता पागल हो गया था। उसके सामने जो भी आता गया उसको उसने जख्मी कर दिया। तीन घंटे के उत्पात के बाद नगर परिषद की टीम ने कुत्ते को काबू किया। बाद में कुत्ते की मौत हो गई।

विज्ञापन


जो रास्ते में आया उसको किया जख्मी
राहत के लिए अस्पताल पहुंचे लोगों को अस्पताल में ही दर्द मिल गया। गुरुवार शाम को एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। जो भी रास्ते में मिला उसको उसने काट कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं घूमते हुए कुत्ता अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में घुस गया। वहां भी उसने कई लोगों को जख्मी कर दिया। उसने तीन घंटे में कुल 35 लोगों को जख्मी कर दिया। इधर, जैसे ही इमरजेंसी में घायलों की भीड़ बढ़ने लगी अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया। नगर परिषद को सूचना दी गई। इसके बाद कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई।
विज्ञापन


घटना के बाद से लोगों में दहशत बनी रही। लोगों ने अपने को कमरों में बंद कर लिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हॉस्पिटल के एक वार्ड से कुत्ते को पकड़ा। बताया जा रहा है कि कुत्ता पागल हो गया था। नगर परिषद की टीम के कर्मियो ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed