{"_id":"64b76d7204e77ebe9a0aa443","slug":"love-with-pickup-driver-girl-rejected-boys-with-government-job-in-churu-love-story-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पिकअप ड्राइवर से प्यार, युवती ने सरकारी नौकरी वाले लड़कों के रिश्ते ठुकराए; घर से भागकर की लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पिकअप ड्राइवर से प्यार, युवती ने सरकारी नौकरी वाले लड़कों के रिश्ते ठुकराए; घर से भागकर की लव मैरिज
Wed, 19 Jul 2023 01:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:04 PM IST
सार
युवती के लिए जलदाय विभाग के कर्मचारी, आर्मी जवान और सरकारी शिक्षक जैसे रिश्ते आए थे, लेकिन उसने सभी रिश्तों को ठुकरा दिया। इसे लेकर उसने कहा कि वह योगेंद्र से सच्चा प्यार करती है। इसलिए ही उसने घर से भागकर शादी की है।
विज्ञापन
अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ पर्वती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्यार के भी कई रंग होते हैं। हर व्यक्ति अलग-अलग नजरिए से प्यार करता है और उसे जीता है। कोई प्यार के लिए जान दे देता है तो कोई जान ले लेता है। शादी के कई साल बाद भी पति-पत्नी एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। हाल ही में चर्चा में आई एसडीएम ज्योति मौर्या की कहानी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। ज्योति के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया कि अफसर बनने के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर में हैं।
विज्ञापन
लेकिन, राजस्थान के चूरू जिले से सामने आई एक प्रेम कहानी ने सभी को चौंका दिया है। यहां एक युवती ने अपने आठ साल पुराने प्यार के लिए सरकारी नौकरी वाले लड़कों के रिश्ते को ठुकरा दिया। युवती ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ये हैरान करने वाली प्रेम कहानी चूरू के दूधवाखारा थाना इलाके के सिरसला गांव की है। यहां रहने वाली 24 साल की पार्वती शर्मा और तारानगर का योगेंद्र आठ साल से साथ हैं। वे एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। योगेंद्र ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। वह एक पिकअप गाड़ी का ड्राइवर है।
विज्ञापन
पार्वती ने योगेंद्र से शादी करने की बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने शादी कराने से इनकार कर दिया। सात जुलाई को पार्वती ने अपना घर छोड़ दिया, वह योगेंद्र के साथ तारानगर आ गई और एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद पार्वती और योगेंद्र एसपी कार्यालय पहुंचे और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई।
सरकारी नौकरी वाले लड़के ठुकराए
इधर, युवती के परिजन उसकी शादी कराने की तैयारी में थे। उसके लिए जलदाय विभाग के कर्मचारी, आर्मी जवान और सरकारी शिक्षक जैसे रिश्ते आए थे, लेकिन पार्वती ने सभी रिश्तों को ठुकरा दिया। इसे लेकर पार्वती ने कहा कि वह योगेंद्र से सच्चा प्यार करती है। इसलिए उसने किसी और लड़के के साथ शादी नहीं की। उधर, युवती के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इसकी जानकारी लगने पर प्रेमी जोड़ा एसपी कार्यालय पहुंचा और परिजनों से सुरक्षा देने की गुहार लगाई। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।