फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   love affair mother of 4 children and father of two hildren committed suicide in Barmer

Rajasthan: दो बच्चों के पिता और चार बच्चों की मां की प्रेम कहानी, शादी में मिले तो हुआ प्यार, अब फंदे पर झूले

Thu, 12 Jan 2023 10:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 12 Jan 2023 10:52 PM IST
सार

शादीशुदा प्रेमी जोड़े के प्रेम प्रसंग के बारे में उनके घर पता चल गया था। जिसे लेकर दोनों परिवारों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। अब दोनों ने एक ही फंदे पर लटकर जान दे दी।

विज्ञापन
love affair mother of 4 children and father of two hildren committed suicide in Barmer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी। ये प्रेमी जोड़ा पहले से शादीशुदा था। मृतक प्रेमी दो बच्चों का पिता था, वहीं उसकी प्रेमिका के भी चार बच्चों की मां थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को दोनों ने साथ खाना खाया फिर कुछ रील बनाए। जिसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बाड़मेर जिल के आटी गांव का है। जहां रहने वाले माधाराम पुत्र अनोपाराम का मगी नाम की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। माधाराम के दो बच्चे हैं। प्रेम प्रसंग के कारण उसका उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। वही माधाराम की प्रेमिका मगी के चार बच्चे हैं। दो दिन पहले दो किसी को बिना कुछ बताए घर से लापता हो गई थी। मगी के पति ने थाने में उसके लापता होने का केस दर्ज कराया था। बुधवार को दोनों के शव माधाराम के घर पर फंदे से लटके मिले। 
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मगी और माधाराम के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक शादी समारोह में एक दूसरे से मिले थे। जिसके बाद वे एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस बारे में दोनों के घर पता चल गया था, जिससे दोनों परिवार  में आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से पहले मगी के घर विवाद हुआ तो वह माधाराम के घर आ गई। जहां दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का जब कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। इस घर के एक कमरे में उनके शव लटके मिले।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed