फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Love Affair Accused Who Abducted Married Girlfriend Arrested After 32 Years kota Bundi hindi news

Rajasthan: 32 साल बाद पकड़े गए प्रेमी की कहानी, 30 की उम्र में विवाहिता को लेकर भागा था, अब 5 बच्चों का पिता

Tue, 24 Oct 2023 08:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 24 Oct 2023 08:27 PM IST
सार

Love Affair: राजस्थान पुलिस ने 32 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह 30 की उम्र में विवाहिता को भगाकर ले गया था। अब उसकी उम्र 62 साल है और वह पांच बच्चों का पिता है।

विज्ञापन
Love Affair Accused Who Abducted Married Girlfriend Arrested After 32 Years kota Bundi hindi news
पुलिस ने 62 साल की उम्र में किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ये कहानी है 30 साल की उम्र में एक विवाहिता को लेकर फरार हुए प्रेमी की। जिसके पुलिस ने 62 साल की उम्र में गिरफ्तार किया है। वह 32 साल तक नाम बदलकर फरारी काटता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। अब वह पांच बच्चों का पिता भी है।

विज्ञापन


जानिए क्या है मामला? 
घटना साल 1991 में सितंबर महीने की है। बूंदी जिले रहने वाला ओमप्रकाश उर्फ शम्भूदयाल 30 साल की उम्र में कोटा में रहने वाली एक विवाहिता को लेकर फरार हो गया। वह अपने साथ विवाहिता के गहने और करीब 15 हजार रुपये भी ले गया। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच सात दिन बाद महिला घर वापस आ गई, लेकिन आरोपी ओमप्रकाश का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


एक बार भागने के बाद कभी गांव नहीं लौटा
पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने गांव नीम खेड़ा भी नहीं आया। इसी बीच उसने शादी कर ली और नाम बदलकर पत्नी के साथ जयपुर में रहने लगा। शादी के बाद वह पांच बच्चों का पिता बना। उधर, कोर्ट ने आरोपी ओमप्रकाश को उदघोषित अपराधी घोषित किया और पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चुनाव के कारण पुलिस के रडार पर आया
इधर, विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने का अभियान शुरू किया तो 32 साल पुराने केस में आरोपी ओमप्रकाश एक बार फिर पुलिस के रडार पर आ गया। पुलिस को आरोपी के गांव सूचना मिली कि वह जयपुर में नाम बदलकर रह रहा है। पुलिस की एक टीम जयपुर के लिए रवाना हुई और आरोपी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। 


पांच दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
पुलिस टीम के जवानों ने आरोपी ओमप्रकाश को पकड़ने के लिए अपना हुलिया बदला। आरोपी जयपुर के जिस कनोत इलाके में रह रहा था वहां पुलिस के जवानों ने दूधवाला बनकर और पानी के पताशे का ठेला लगाकर उसके बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद नाम बदलकर रह रहे ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। पिछले 32 साल से वह यहां शंभुदयाल बनकर रह रहा था। आरोपी पांच बच्चों का पिता है। उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। आरोपी के साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी मजदूरी करते हैं। बता दें कि पुलिस ने उसे करीब दस दिन पहले गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed