{"_id":"63c56dd81b45e1122f74ba14","slug":"lord-shiva-idol-broken-in-jhunjhunu-mob-thrashes-youth-rajasthan-news-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भगवान शिव की मूर्ति खंडित करने की सजा, भीड़ ने युवक को पेड़ पर उल्टा लटकार बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भगवान शिव की मूर्ति खंडित करने की सजा, भीड़ ने युवक को पेड़ पर उल्टा लटकार बुरी तरह पीटा
Mon, 16 Jan 2023 09:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:01 PM IST
सार
लोगों का कहना है युवक शराब से नशे में एक बार पहले भी मूर्तियां तोड़ चुका है। वह आए शराब पीकर लोगों को परेशान करता है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इससे लोग आक्रोशित हो गए और उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
भीड़ ने युवक को पेड़ पर उल्टा लटकार पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी में एक युवक ने शिव परिवार की मुर्तियों को तोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसे पेड़ से उल्टा लटकाकर बुरी तरह पीटा। युवक के बेरहमी से पिटते देख महिलाएं चिल्लातीं रहीं कि उसे छोड़ दो, वो मर जाएगा, लेकिन लोगों ने किसी की नहीं सुनी और उसे पीटते रहे। बाद में घटना की वीडियो वारयल हुआ तो पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला उदयपुरवाटी के खटीकों के मोहल्ले का है। रविवार को एक शराबी युवक ने मंदिर में शवि परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया। इससे गुस्साए लोग थाने पहुंचे और युवक को गिरफ्तार करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे लोग भड़क गए और आरोपी युवक के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
युवक के पिता से शिकायत करने पर भी उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने युवक के पकड़कर रस्सी से बांधा और पीपल के पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से मारपीट की। मौके पर मौजूद महिलाएं युवक को छोड़ने के लिए कहती रहीं, लेकिन गुस्साए भीड़ ने उसे कुछ पीटने के बाद ही छोड़ा।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये पुलिस के पास पहुंचा तो लोगों को बुलाकर केस दर्ज किया गया।
लोगों का कहना है युवक शराब से नशे में एक बार पहले भी मूर्तियां तोड़ चुका है। वह आए शराब पीकर लोगों को परेशान करता है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इससे लोग आक्रोशित हो गए और उसके साथ मारपीट कर दी।