फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Loot of 13.30 lakh from businessman in Churu revealed one accused arrested

Rajasthan: चूरू में व्यापारी से 13.30 लाख की लूट का खुलासा, नौकर ने ही रची थी  साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2023 10:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Apr 2023 10:45 PM IST
सार

चूरू में सरिया व्यापारी के साथ हुई 13.30 लाख रुपए की लूट के मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के मुख्य षड्यंत्रकर्ता मोहम्मद अयूब लीलगर पुत्र रोशन अली (23 साल) निवासी वार्ड नंबर 8 लीलगरान मस्जिद के पास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से लूटी गई रकम और अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Loot of 13.30 lakh from businessman in Churu revealed one accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चूरू के एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि रविवार 10 अप्रैल को वार्ड नंबर 7 निवासी सरिया व्यापारी मोहम्मद सलीम (62) ने घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि 8 अप्रैल की सुबह वह अपने कार्मिक अयूब लीलगर के साथ दो पार्टियों को पेमेंट देने बाइक से निकला था। मालजी का कमरा के पास पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात लड़के उनकी बाइक को टक्कर मारकर 13.30 लाख रुपए से भरे बैग को लूट कर ले गए।

विज्ञापन

     
नौकर अयूब लीलगर को  पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया
 दिनदहाड़े व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात को गंभीरता से लेकर घटना के खुलासे के लिए एसपी मीना ने एएसपी राजेंद्र मीणा, सीओ राजेंद्र कुमार बुरडक के सुपरविजन और थानाधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में टीम गठित की। गठित टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी सहायता से घटना के मुख्य षड्यंत्रकर्ता और व्यापारी के नौकर अयूब लीलगर को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोस्त आदिल और फिरोज खान से करवाई वारदात
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अयूब ने यह घटना अपने दोस्त आदिल पुत्र मुमताज और फिरोज खान निवासी उस्मानाबाद कॉलोनी से करवाई थी। व्यापारी से लूट के लिए उसने दोनों को आने जाने वाले मार्ग की रेकी करवाई। घटना के रोज जैसे ही वह अपने सेठ के साथ बाइक से निकला, उसने अपने दोस्तों को कॉल करके इसकी सूचना दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed