फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   lok sabha elections 2019: Four election workers die in first phase of elections in Rajasthan

राजस्थान में प्रथम चरण के चुनाव में चार चुनाव कर्मियों की मौत

Tue, 30 Apr 2019 10:59 AM IST
आसिम खान भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 30 Apr 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Four election workers die in first phase of elections in Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

राजस्थान में प्रथम चरण के चुनाव में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान ड्यूटी में तैनात चार कर्मियों की अलग अलग मामलों में मौत हो गई। तीन मतदान कर्मियों की मौत रविवार को और एक मतदान कर्मी की मौत सोमवार को मतदान वाले दिन हो गई।

विज्ञापन


उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी आनंदी ने बताया कि मावली के मतदान केंद्र पर एक मतदान कर्मी बीमार हो गया। सोमवार शाम को अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। मतदान कर्मी की मौत संभवत: दिल का दौरा पडने से हुई है।
विज्ञापन


राजसमंद में चुनाव टीम के एक सदस्य की मौत उस समय हो गई जब रविवार को पार्टी को चुनाव के लिये भेजा जा रहा था। राजसमंद के जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने बताया कि मृतक अध्यापक थे और उनकी मौत दिल का दौरा पडने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अजमेर में एक चुनाव टीम के सदस्य की मौत केकडी में रविवार को प्रशिक्षण में जाने से पूर्व हो गई। अजमेर के जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि रविवार को प्रशिक्षण में जाने से पूर्व एक मतदान कर्मी की मौत हो गई। जोधपुर में बूथ स्तर के अधिकारी शैतान सिंह की पोलिंग स्टेशन की छत से गिर जाने से मौत हो गई। वह रविवार की रात छत पर सोने के लिये गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed