फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   lok sabha elections 2019: Amit shah jaipur visit

अमित शाह सोमवार को जयपुर के दौरे पर, ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का देंगे मंत्र 

Sun, 17 Feb 2019 05:10 PM IST
अमित मंडल भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: अमित मंडल Updated Sun, 17 Feb 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Amit shah jaipur visit
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगे। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि अमित शाह अपने जयपुर प्रवास के दौरान सुबह 11.15 बजे जयपुर के आदर्श नगर स्थित सूरज मैदान में पार्टी कार्यालय भूमि की शिलापट्टिकाओं का लोकार्पण करने के बाद शक्ति केंद्र सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, सीकर लोकसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र से ऊपर के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे। शर्मा ने बताया कि ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ के मूल मंत्र के साथ आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष से लेकर ऊपर तक के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शाह दोपहर दो बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी व संयोजक, भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी भाग लेंगे। उसके बाद शाम चार बजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को सम्बोधित करने के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed