{"_id":"65995fb9d0cedb804802b3ad","slug":"logistics-department-and-police-caught-illegal-storage-of-diesel-petrol-in-ganeshpura-village-of-shahpura-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahpura: गणेशपुरा गांव में जिला रसद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल का अवैध भंडारण पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahpura: गणेशपुरा गांव में जिला रसद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल का अवैध भंडारण पकड़ा
Sat, 06 Jan 2024 07:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा/शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा/शाहपुरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 Jan 2024 07:42 PM IST
सार
शाहपुरा के तहत आने वाले गणेशपुरा गांव में जिला रसद विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल का अवैध भंडारण पकड़ा है।
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल का अवैध भंडारण पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहपुरा जिले के गणेशपुरा गांव में जिला रसद विभाग व फुलिया कलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल व पेट्रोल के अवैध भंडारण को पकड़ा है। गांव में किशन कुमावत के नोहरे में यह बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस व रसद विभाग ने यहां से 3,360 लीटर पेट्रोल व 4,300 लीटर डीजल को जब्त किया है। यह पेट्रोल व डीजल यहां 44 ड्रम व सात जरीकिनों में भरा हुआ था। जिला कलेक्टर टीकमचंद बोहरा के निर्देश पर रसद अधिकारी अमरेंद्र मिश्र यहां मौके पर पहुंचे थे और इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
रसद विभाग ने पेट्रोल व डीजल को फुलिया कलां एसएचओ मुन्नीराम चोयल को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अचानक गांव में हुई इस बड़ी कार्रवाई से यहां हडकंप सा मच गया। हम आपको बता दें कि जिला कलेक्ट्रेट में शनिवार को आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति समीक्षा बैठक में कलेक्टर टीकमचंद बोहरा ने जिला रसद अधिकारी को गणेशपुरा गांव में अवैध पेट्रोल डीजल के भंडारण पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन