फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Locust Attack in Rajasthan News: People clanged utensils to scare them away, Drones being used to spray chemicals

राजस्थान में टिड्डियों का हमला, लोगों ने बर्तन बजाकर खेतों से किया दूर, ड्रोन से हो रहा दवा का छिड़काव

Wed, 01 Jul 2020 08:00 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 01 Jul 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
Locust Attack in Rajasthan News: People clanged utensils to scare them away, Drones being used to spray chemicals
टिड्डियों का हमला - फोटो : ANI

टिड्डियों के दल ने भारत के कई राज्यों में धावा बोला है। मंगलवार को टिड्डियों का दल राजस्थान के नागौर जिले में पहुंचा। लोगों ने उन्हें खेतों से दूर रखने के लिए बर्तनों को बजाया। एडीएम ने बताया कि यह समय टिड्डियों के प्रजनन का है, इसलिए समस्या बढ़ने वाली है। स्थानीय प्रशासन इन्हें काबू करने के लिए अभियान चला रहा है। 

विज्ञापन



विज्ञापन

 

वहीं, टिड्डियों का दल जैसलमेर जिले में पहुंच गया है। यहां टिड्डयों को काबू करने के लिए ड्रोन के माध्यम से केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। 
 

दुनिया की सबसे खतरनाक कीट होती हैं टिड्डियां
बता दें कि, दुनियाभर में टिड्डियों की 10 हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन भारत में केवल चार प्रजाति ही मिलती हैं। इसमें रेगिस्तानी टिड्डा, प्रव्राजक टिड्डा, बंबई टिड्डा और पेड़ वाला टिड्डा शामिल हैं। इनमें रेगिस्तानी टिड्डों को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। ये हरे-भरे घास के मैदानों में आने पर खतरनाक रूप ले लेते हैं। कृषि क्षेत्राधिकारियों के अनुसार, रेगिस्तानी टिड्डों की वजह दुनिया की दस फीसदी आबादी का जीवन प्रभावित हुआ है।  

ऐसे पनपती हैं टिड्डियां
टिड्डियों के भारी संख्या में पनपने का मुख्य कारण वैश्विक तापवृद्धि के चलते मौसम में आ रहा बदलाव है। विशेषज्ञों ने बताया कि एक मादा टिड्डी तीन बार तक अंडे दे सकती है और एक बार में 95-158 अंडे तक दे सकती हैं। टिड्डियों के एक वर्ग मीटर में एक हजार अंडे हो सकते हैं। इनका जीवनकाल तीन से पांच महीनों का होता है। नर टिड्डे का आकार 60-75 एमएम और मादा का 70-90 एमएम तक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed