फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   live in relationship Boyfriend absconding after killing girlfriend in Kota

kota news: एक महीने से लिव इन में रह रही महिला का कत्ल, कमरे में पड़ी मिली लाश, प्रेमी फरार

Tue, 10 May 2022 05:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 10 May 2022 05:52 PM IST
सार

कोटा के उद्योग नगर इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका एक महीने से अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। मंगलवार सुबह कमरे में उसकी लाश मिली। 

विज्ञापन
live in relationship Boyfriend absconding after killing girlfriend in Kota
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोटा के उद्योग नगर इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका एक महीने से अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। मंगलवार सुबह कोई महिला के नहीं दिखाई देने पर मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन


काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तुड़वाकर कमरे में दाखिल हुई तो महिला ली लाश पड़ी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

 
उद्योग नगर थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया,  मृतका अविनाश बैरागी नाम के युवक के साथ बीते एक महीने से लिव इन रह रही थी। उसने कंसुआ इलाके में किराए पर एक कमरा लिया था। उन्होंने बताया कि महिला के सिर पर किसी भारी हथियार से वार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके साथ रह रहा अविनशा कमरा बंद कर मौके से फरार हो गया। सुबह देर तक कमरा नहीं खुलने के कारण मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से मिला की लाश बरामद की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed