{"_id":"62dfbc9098ff4d3d3e1e0230","slug":"lioness-srishti-missing-for-24-hours-nahargarh-biological-park-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में शेरनी सृष्टि लापता, 24 घंटे से तलाश रहीं वन विभाग की टीमें, अब तक नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में शेरनी सृष्टि लापता, 24 घंटे से तलाश रहीं वन विभाग की टीमें, अब तक नहीं मिली
Tue, 26 Jul 2022 03:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 26 Jul 2022 03:36 PM IST
सार
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की लॉयन सफारी में तीन साल की शेरनी सृष्टि को त्रिपुर शेर के साथ रखा गया था। पिछले 24 घंटे से त्रिपुर सफारी में अकेला ही दिखाई दे रहा है। शेरनी सृष्टि बीते 24 घंटे से एंक्लोजर में नहीं आई है।
विज्ञापन
जयपुर में शेरनी सृष्टि लापता।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में इकलौती शेरनी लापता हो गई है। शेरनी सृष्टि बीते 24 घंटे से एंक्लोजर में नहीं आई है। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन विभाग की टीमें उसे तलाश कर रही हैं। उसके लापता होने के बाद से पार्क के आसपास के कई क्षेत्रों में दहशत पैदा हो गई है।
विज्ञापन
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की लॉयन सफारी में तीन साल की शेरनी सृष्टि को त्रिपुर शेर के साथ रखा गया था। पिछले 24 घंटे से त्रिपुर सफारी में अकेला ही दिखाई दे रहा था। ऐसे में रविवार देर शाम वन विभाग की टीमों ने सृष्टि की तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत डेढ़ साल की सृष्टि को गुजरात के जूनागढ़ से जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लाया गया था। तभी से वह यहां रह रही थी। अब वह तीन साल की हो गई है। पार्क में सृष्टि के साथ दो लॉयन त्रिपुर और तेजस भी हैं। पार्क की इकलौती शेरनी होने के कारण सृष्टि को त्रिपुर के साथ जोड़ी बनाकर पार्क में रखा गया था।
विज्ञापन