फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Launch of the country's first state-level IP telephony hotline

आइडिया है तो मिल सकता है एक करोड़ तक का काम

Tue, 21 Mar 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
Launch of the country's first state-level IP telephony hotline
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
अगर आपके पास सरकारी सेवाओं में सुधार के लिए आईटी से जुड़ा कोई आइडिया है तो सरकार एक करोड़ रुपए का वर्क आॅर्डर दे सकती है।
विज्ञापन


यह जानकारी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में राजस्थान आईटी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आईटी सेक्टर का तेजी से विकास हो रहा है और हम शीघ्र ही डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने में दूसरे राज्यों तथा केन्द्र सरकार की मदद करने की स्थिति में आ जाएंगे। 

उन्होंने इस मौके पर देश की पहली राज्य स्तरीय आईपी टेलीफोनी हॉटलाइन का शुभारम्भ किया तथा भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर की आधारशिला रखी तथा डिजिटल राजस्थान प्रदर्शनी को स्थायी संग्रहालय के रूप में स्थापित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


राजे ने कहा कि राजस्थान देश का एकमात्र ऎसा राज्य है, जहां 290 सेवाएं एक ही प्लेटफार्म के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन, स्मार्ट यातायात, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के लिए एकीकृत कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर ई-पीडीएस, वाहनों की जीपीएस से निगरानी और एकीकृत पेमेंट गेट-वे के विकास में देश का अग्रणी राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हैकेथॉन प्रतियोगिता के विजेता कुंदन सिंह एवं उनकी टीम को 15 लाख रुपए, प्रथम उप विजेता अंकुश शर्मा एवं टीम को 10 लाख रुपए तथा द्वितीय उप विजेता अर्जुन शर्मा एवं टीम को 7.5 लाख रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed