{"_id":"6aa2d016c35c7c3fbc023ebf","slug":"lalsot-election-parsadi-lal-meena-notice-third-gender-candidate-meenu-kinnnar-model-code-conduct-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: थर्ड जेंडर प्रत्याशी पर विवादित टिप्पणी, पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा को निर्वाचन आयोग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: थर्ड जेंडर प्रत्याशी पर विवादित टिप्पणी, पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा को निर्वाचन आयोग का नोटिस
Thu, 10 Sep 2026 09:15 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:15 PM IST
सार
लालसोट नगर परिषद चुनाव में थर्ड जेंडर प्रत्याशी मीनू किन्नर पर पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा की टिप्पणी को लेकर निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर व्यक्तिगत स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के लालसोट में नगर परिषद चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा की थर्ड जेंडर प्रत्याशी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया पर बयान सामने आने के बाद रिटर्निंग अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना ने पूर्व मंत्री को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस थमाकर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
सभा में मीनू किन्नर को लेकर दिया था बयान
पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने वार्ड 1 में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में वार्ड 34 से भाजपा की थर्ड जेंडर प्रत्याशी मीनू किन्नर को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि यदि मीनू चुनाव जीत गईं तो यह लालसोट पर कलंक होगा और वार्ड की पहचान किन्नर के रूप में बन जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से मीनू को चुनाव नहीं जिताने और प्रत्याशी से चुनाव से हटने का आग्रह भी किया था।
निर्वाचन अधिकारी ने मांगा व्यक्तिगत स्पष्टीकरण
परसादी लाल मीणा के बयान को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर जवाब नहीं देने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जवाब का परीक्षण करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
'इसमें मेरा क्या कसूर?'
बयान सामने आने के बाद मीनू किन्नर ने वीडियो जारी कर सवाल किया कि किन्नर पैदा होने में उनका क्या कसूर है। उन्होंने कहा कि वे भी इंसान हैं और चुनाव लड़ना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने पूर्व मंत्री से हाथ जोड़कर ऐसी टिप्पणी नहीं करने का अनुरोध किया। मीनू ने कहा कि पूरा समाज और बस्ती उनका परिवार है।
लालसोट विधायक ने भी की बयान की निंदा
दूसरी ओर, लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने पूर्व मंत्री के वक्तव्य की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समर्पित मीनू बुआजी को चुनाव मैदान में उतारा है, लेकिन चुनाव में हार की बौखलाहट के कारण पूर्व मंत्री ने प्रत्याशी और मतदाताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।