फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lady teacher absconded with minor student in Bikaner apprehension of love affair

Rajasthan: नाबालिग छात्रा को लेकर भागी लेडी टीचर, पिता बोले- दो महीने से बढ़ा रही थी नजदीकियां; जानें मामला

Sun, 02 Jul 2023 07:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 02 Jul 2023 07:53 PM IST
सार

पीड़ित नाबालिग बेटी के पिता ने आरोप लगाया कि टीचर निदा बहलीम काफी चालाक है। वह दो महीने से मेरी बेटी के साथ नजदीकियां बढ़ा रही थी। उसने अपने दो भाइयों नावेद और जुनैद के साथ मिलकर मेरी बेटी को गायब किया है।

विज्ञापन
Lady teacher absconded with minor student in Bikaner apprehension of love affair
नाबालिग छात्रा और आरोपी महिला शिक्षिका। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले की श्रीडूंगरढ़ तहसील में स्थित एक निजी स्कूल की महिला शिक्षका उसकी स्कूल में पढ़ने वाली एक हिंदू नाबालिग छात्रा के साथ लापता है। बीते दो दिन से दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने शिक्षका और उसके दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि अविवाहित महिला टीचर निदा बहलीम पिता रफीक बहलीम निवासी बिग्गाबास पिछले दो महीने से उनकी बेटी के साथ नजदीकियां बढ़ा रही थी। 30 जून शुक्रवार को दोनों स्कूल जाने की बात कहकर गए थे। समय पर बेटी वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि दोनों जयपुर जाने वाली बस में बैठे थे। 
विज्ञापन


जयपुर रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों नजर भी आएं हैं, लेकिन इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। दोनों किसी ट्रेन से कहीं गए या वे कहां हैं इसका कुछ पता नहीं चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के पिता ने आरोप लगाया कि टीचर निदा बहलीम काफी चालाक है। वह दो महीने से मेरी बेटी के साथ नजदीकियां बढ़ा रही थी। उसने अपने दो भाइयों नावेद और जुनैद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

इधर, बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि महिला शिक्षका और नाबालिग छात्रा अपने मर्जी से कहीं गईं। पिता की शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366 और 120B सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस की चार टीमें दोनों को तलाश कर रही हैं। जल्द ही दोनों को तलाश कर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि लेडी टीचर और छात्रा के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। ऐसे में दोनो के बीच लव एंगल होने की भी आशंका जताई जा रही है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed