फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lady don Kamla Chowdhary arrested in Nagaur police also seized MD

Rajasthan: खुद को लेडी डॉन बताने वाली कमला चौधरी गिरफ्तार, पुलिस ने एमडी भी किया जब्त

Sat, 25 Mar 2023 09:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Mar 2023 09:08 PM IST
सार

खुद को लेडी डॉन बताने वाली कमला चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कमला नशा तस्करी से जुड़ी हुई है। वह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपने फोटो-वीडियो भी शेयर करती रहती है।  

विज्ञापन
Lady don Kamla Chowdhary arrested in Nagaur police also seized MD
पुलिस गिरफ्त में कमला चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने लेडी डॉन कमला चौधरी उर्फ कोमल को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एमडी  भी बरामद की है।

विज्ञापन


कमला एमडी तस्कर प्रेम विश्नोई की मुख्य सहयोगी भी है। बीते साल कमला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बंदूक से फायर किया था और जिला पुलिस अधीक्षक को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


नागौर जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने लेडी डॉन कमला उर्फ कोमल चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 14 .73 ग्राम एमडी स्मैक बरामद की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


24 साल की कमला चौधरी बारानी गांव की रहने वाली है। वह लगातार सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालती रहती है। पुलिस कमला से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed