Rajasthan News: कोटपूतली-बहरोड़ में हाइवे पर रफ्तार कहर, पुलिया से नीचे जा गिरा ट्रेलर; दो लोग घायल
Kotputli-Behror Accident: कोटपूतली-बहरोड़ में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर पार कर पुलिया से नीचे गिरा। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर ट्रेलर हटवाया और यातायात सामान्य कराया। रफ्तार को कारण माना गया।
विस्तार
कोटपूतली-बहरोड़ में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम को ग्राम पूतली पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा एक ट्रेलर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पुलिया से नीचे जा गिरा। हादसे की जोरदार आवाज से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालक और परिचालक घायल हो गए।
ट्रेलर का अगला हिस्सा हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद तारा पूतली और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान गुलजी (28) पुत्र रामसिंह और विक्रम (20) पुत्र कैलाश, दोनों निवासी देवली (विराटनगर) के रूप में हुई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस से राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल, कोटपूतली पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरड़क और एसएचओ राजेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर क्रेन की सहायता से ट्रेलर को पुलिया के नीचे से हटवाया। प्रशासन की तत्परता से कुछ ही देर में हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया और जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई।
यह भी पढ़ें- Bharatmala Expressway Accident: शादी से लौट रही कार के उड़े परखच्चे, एक परिवार के तीन लोगों की मौत; दो गंभीर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर काफी तेज रफ्तार में था। अचानक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रेलर डिवाइडर तोड़ता हुआ पुलिया से नीचे जा गिरा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान है कि हादसे का कारण लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चलाना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया के पास स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गुजरात के पर्यटक रेस्टोरेंट का 10,900 रुपये बिल दिए बिना भागे, होटल मालिक ने पीछा कर पकड़ा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.