फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   From 'Jinn' Fears to Human Sacrifice Threats How Family Was Scammed of 32 Lakh in Shocking Black Magic Fraud

अंधविश्वास का खौफ: 'जिन्न और मौत' का डर दिखाकर परिवार से ठगे 32 लाख, नरबलि की बात सुन उड़े होश

Sat, 23 May 2026 06:41 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 06:41 PM IST
सार

खैरथल में एक महिला ने पड़ोसी समेत कई लोगों पर भूत-प्रेत और जिन्न का डर दिखाकर 32 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार तंत्र-मंत्र, मौलवी और नरबलि की धमकी देकर परिवार से रकम वसूली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
From 'Jinn' Fears to Human Sacrifice Threats How Family Was Scammed of 32 Lakh in Shocking Black Magic Fraud
पीड़ित महिला ने दर्ज कराई एफआईआर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के खैरथल जिले में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पड़ोसी समेत कई लोगों पर भूत-प्रेत और जिन्न का डर दिखाकर करीब 32 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने खैरथल थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


पड़ोसी ने खुद को बताया तंत्र-मंत्र का जानकार
दांतला रोड निवासी पूजा देवी पत्नी राजेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद शर्मा उर्फ राजू पंडित ने खुद को तंत्र-मंत्र और चमत्कारी शक्तियों का जानकार बताकर परिवार को अपने प्रभाव में ले लिया। आरोप है कि आरोपी ने परिवार को डराया कि उनके घर पर भूत-प्रेत और जिन्न का साया है और यदि समय रहते पूजा-पाठ नहीं कराया गया तो परिवार के किसी सदस्य की मौत हो सकती है। पीड़िता के अनुसार, उसका पति पुरानी अनाज मंडी में चाय की दुकान चलाता है, जबकि ससुर सेना से सेवानिवृत्त हैं। आरोपी ने परिवार की मानसिक स्थिति और डर का फायदा उठाकर उनसे लगातार रुपये वसूले।
विज्ञापन


खोपड़ी और तांत्रिक पूजा दिखाकर ऐंठे लाखों
महिला ने बताया कि शुरुआत में पूजा सामग्री और मौलवी बुलाने के नाम पर 25 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद आरोपी ने 12 लाख रुपये की मांग की। शिकायत के मुताबिक 10 दिसंबर 2025 को पीड़िता अपने पति और सास के साथ बैंक से 12 लाख रुपये निकालकर आरोपी के घर पहुंची। वहां देर रात उन्हें एक कमरे में ले जाया गया, जहां बड़ी तस्वीर और इंसान की खोपड़ी रखी हुई थी। आरोप है कि राजेंद्र और उसके साथी लोकेश ने वहां कथित तांत्रिक क्रिया कर रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा और दूसरे मौलवियों के नाम पर भी वसूली
पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपी उन्हें हरियाणा के पुनहाना क्षेत्र में आबिद नामक व्यक्ति के पास ले गया। वहां भी जिन्न और मौत का डर दिखाकर करीब साढ़े 11 लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद 10 जनवरी 2026 को आरोपी राजेंद्र और ईश्वर उन्हें गांव आंधाकी स्थित नूरदीन नामक मौलवी के पास ले गए, जहां करीब साढ़े पांच लाख रुपये लिए गए और ताबीज देकर वापस भेज दिया गया। शिकायत में कहा गया कि अलग-अलग बहानों से लगातार पैसे मांगे जाते रहे। नूरदीन के मोबाइल नंबर पर 23 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए गए, जबकि बाकी रकम आरोपी राजेंद्र ने अपने पास रख ली।

नरबलि की बात सुनकर दहशत में आया परिवार
महिला का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने नरबलि तक की बात कही, जिससे पूरा परिवार भयभीत हो गया। इसी दौरान जब पीड़िता ने सीधे आबिद से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसके पास केवल डेढ़ लाख रुपये पहुंचे हैं और बाकी रकम राजेंद्र ने कमीशन के रूप में रख ली। आबिद ने यह भी कहा कि वह किसी प्रकार की बलि जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं है।


ये भी पढ़ें-  रद्द हुई भर्ती तो हमें क्यों नहीं मौका? SI परीक्षा के नए नियमों पर भड़के लाखों युवा, RPSC के खिलाफ खोला मोर्चा

पैसे मांगने पर धमकी और मारपीट
पीड़ित परिवार ने जब आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उल्टा 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी। मंगलवार रात पैसे मांगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। इसके बाद आरोपी पक्ष ने भी थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई और शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed