{"_id":"69f8c021f05025f5a90fab8d","slug":"car-catches-fire-near-paota-driver-jumps-out-safely-massive-blaze-destroys-vehicle-in-minutes-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4243312-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; दमकल भी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; दमकल भी पहुंची
Mon, 04 May 2026 09:53 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 09:53 PM IST
सार
पावटा के पास बागावास पुलिया के नजदीक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख हो गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हाइवे पर चलती कार बनी आग का गोला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटपूतली के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में देर शाम बागावास पुलिया के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार रोककर बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोटपूतली निवासी प्रकाश सैनी पुत्र पोखरमल सैनी अपनी कार से भाबरू स्थित ससुराल जा रहे थे। बागावास पुलिया से करीब 100 मीटर पहले अचानक कार के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति भांपते हुए चालक तुरंत वाहन से बाहर निकल गए। कुछ ही क्षणों बाद तेज धमाके के साथ कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया।
विज्ञापन
पढ़ें: एसआई भर्ती 2021 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चयनित अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत; रद्दीकरण बरकरार
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना संभव नहीं हो सका। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
अग्निशमन प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल रवाना कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।