{"_id":"656870c80b5c52de2e081caa","slug":"two-coaching-students-committed-suicide-by-hanging-themselves-in-three-days-in-kota-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: नहीं थम रहा छात्रों द्वारा आत्महत्या का सिलसिला, तीन दिन में दो कोचिंग छात्रों ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: नहीं थम रहा छात्रों द्वारा आत्महत्या का सिलसिला, तीन दिन में दो कोचिंग छात्रों ने फांसी लगाकर दी जान
Thu, 30 Nov 2023 04:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 30 Nov 2023 04:53 PM IST
सार
Kota: शिक्षा की काशी कोटा में बुधवार की रात को एक और कोचिंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की निशा यादव के रूप में हुई है। निशा यहां पर नीट एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी।
विज्ञापन
नहीं थम रहा छात्रों द्वारा आत्महत्या का सिलसिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या का सिलसिला लगातार जारी है। देर रात को जवाहर नगर इलाके में एक और कोचिंग छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर मोर्चेरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतका छात्रा निशा यादव यूपी के औरैया की निवासी थी जोकि कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
डीएम ने कार्रवाई की बात कही
बताया जा रहा है कि छात्रा की अपने पिता से फोन पर बातचीत भी की थी, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। वहीं जिला कलेक्टर ने तीन दिन में दो कोचिंग छात्रों के आत्महत्या प्रकरण को गंभीर माना है, साथ ही लापरवही बरतने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी छात्र ने किया सुसाइड
गौरतलब है कि सालभर के अंदर कोटा में अब तक 29 सुसाइड के मामले सामने आ चुके हैं। 2 दिन पहले पश्चिम बंगाल के रहने वाले फोरिद हुसैन ने भी सुसाइड किया था, वह भी यहां पर नीट एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन