{"_id":"65d8901afe6ec6ec5e02866f","slug":"tragic-incident-in-kota-youth-dies-of-heart-attack-in-moving-car-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में दर्दनाक घटना: चलती कार में युवक को हार्ट अटैक आने से मौत, प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में दर्दनाक घटना: चलती कार में युवक को हार्ट अटैक आने से मौत, प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर था
Fri, 23 Feb 2024 06:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:01 PM IST
सार
राजस्थान में नागौर जिले के डेगाना में हुई जैसी घटना कोटा जिले में भी सामने आई है। यहां कार चलाते समय ड्राइवर को अटैक आ गया। चालक की हालत बिगड़ते देख उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को साइलेंट अटैक आया था।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में कोटड़ी चौराहे पर एक कार चालक को चलती कार में अचानक हार्ट अटैक आ गया। कार में मौजूद उसके साथी उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक नरेश (38) के पिता ने बताया कि नरेश निजी कंपनी में कार चलाता था। कंपनी के काम से कार से जा रहा था, तभी कोटड़ी चौराहे के पास उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, गुमानपुरा थाने के एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि नरेश प्राइवेट कंपनी में कार चालक था। कंपनी के काम से जा रहा था, तभी कोटड़ी चौराहे के पास उसकी तबीयत बिगड़ी। कंपनी के लोग उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के लिखित में सहमति देने पर पोस्टमॉर्टम किए बिना शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि एक दिन पहले ही डेगाना में विश्वकर्मा जयंती के दौरान एक बेकाबू बोलेरो कार ने शोभायात्रा के दौरान करीब एक दर्जन लोगों को कुचल दिया था। बताया जा रहा है कि बोलेरो चला रहे चालक को हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद वह बेकाबू होकर आगे चल रही विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा में घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी घायलों को अजमेर रेफर किया गया है।