फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Salman Khurshid said the ongoing fight for Rahul's parliament membership

Kota: सलमान खुर्शीद ने बताई पार्टी की रणनीति, बोले- राहुल की संसद सदस्यता को लेकर दो लेवल पर चल रही लड़ाई

Mon, 03 Apr 2023 03:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Apr 2023 03:30 PM IST
सार

रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने कोटा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताई रणनीति। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मसले पर दो लेवल पर पार्टी लड़ाई लड़ रही है।

विज्ञापन
Salman Khurshid said the ongoing fight for Rahul's parliament membership
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने की बात पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद काफी सकारात्मक दिखे। कोटा पहुंचे खुर्शीद मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी संसद सदस्यता में पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए दो लेवल पर लड़ाई लड़ रही है। खुर्शीद रविवार को कोटा के दौरे पर थे। वे यहां रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


खुर्शीद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर पार्टी में गंभीर रूप से मंथन चल रहा है। पहले तो न्यायालय ने जो 30 दिन का समय दिया है प्रयास है कि उसको बढ़ाया जा सके। साथ ही इसके लिए पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की करने की तैयारी में है। खुर्शीद ने कहा कि देश भर में पहले से ही आंदोलन किया जा रहा है और जल्द ही दिल्ली में बहुत बड़ी रैली और अधिवेशन का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी पर गर्व और विश्वास है। उन्होंने एक प्रचंड बहुमत की सरकार को चुनौती दी है। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर साथ चलना होगा। सचिन पायलट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे ऊर्जावान नेता हैं। सभी को चुनाव मिलकर लड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed