फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   RJ Lok Sabha Election: Home Minister Amit Shah verbally attacked Rahul Gandhi in Kota.

RJ LokSabha Chunav: कोटा में गरजे शाह; बोले- राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, चाहोगे तो भी आरक्षण हटाने नहीं देंगे

Sat, 20 Apr 2024 04:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 20 Apr 2024 04:43 PM IST
सार

कोट की चुनावी रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने आरक्षण के नाम पर कांग्रेस के झूठ पर जमकर हमला बोला। जनता को भरोसा दिलाया कि आरक्षण किसी भी सूरत में खत्म नहीं होगा, ये मोदी जी की गारंटी है।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election: Home Minister Amit Shah verbally attacked Rahul Gandhi in Kota.
गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा चुनावी जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने गरजते हुए कहा कि राहुल बाबा झूठ मत बोलो, कान खोल कर सुन लो, कांग्रेस पार्टी अगर आरक्षण हटाना चाहती है तो भी जब तक भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जिंदा है हम एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को हटाने नहीं देंगे। ये मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आरक्षण के नाम पर कांग्रेस झूठ फैला रही
कांग्रेस ने इतने सालों तक गरीबी हटाओ के नारे से वोट लिया गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी जी ने 25 करोड़ गरीबों का गरीबी रेखा के बाहर निकालने का काम किया। हम 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। वो झूठ फैलाने में लगे हैं कि 400 सीटें भाजपा को मिलेंगी तो आरक्षण चला जाएगा। ये असल में झूठ के सरदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने देश को सुरक्षित बनाया
हमारे पास पूर्ण बहुमत दस सालों से है। आपने 2014 और 2019 में भी पूर्ण बहुमत दिया है। हमने बहुमत का उपयोग आरक्षण हटाने के लिए नहीं किया। कांग्रेस वालों आपको बहुत मिला तो आपने इमरजेंस डाली थी। हमें बहुमत मिला हमने 370 को समाप्त किया। हमने राम मंदिर बनाया। हमने हिंदू, बौद्ध, सिख शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए सीएए लेकर आए। हमने वोट का उपयोग गरीबी को हटाने के लिए किया। देश को सुरक्षित बनाने के लिए किया।

पूरे देश के सामने दो विकल्प
शाह ने जनता से कहा कि आज पूरे देश के सामने दो विकल्प हैं। एक ओर नरेंद्र मोदी जी हैं और दूसरी ओर राहुल बाबा हैं। एक ओर देश के गरीब परिवार में जन्म लेने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी हैं, जो इतने सालों से देश की सेवा में लगे हुए हैं। उनके पास तजुर्बा है। वहीं दूसरी ओर राहुल बाबा हैं रॉकेट की तरह 20 बार लांच हुए मगर बार-बार फेल ही हो जाता है। एक ओर 12 करोड़ घोटाले-घपले-भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस पार्टी है तो दूसरी 23 साल के करियर में जिसके ऊपर चार आने घोटाले का भी आरोप नहीं है, ऐसे नरेंद्र मोदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed