{"_id":"63bfd1fac5e06e0e34184d3f","slug":"rajasthan-three-laborers-died-after-being-hit-by-a-train-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोटा में ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत, सामने आ रही ये बड़ी बात..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोटा में ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत, सामने आ रही ये बड़ी बात..
Thu, 12 Jan 2023 02:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Jan 2023 02:55 PM IST
सार
राजस्थान में कोटा जिले के नयापुरा थाना क्षेत्र में पुलिया के पास गुरुवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव मोर्चरी में रखवाए।
विज्ञापन
ट्रेन हादसे में तीन मजदूरों की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर नयापुरा थाना इलाके में तीन मजदूरों की राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद बोरखेड़ा और नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
सीआई राजेन्द्र कमाण्डा ने बताया, मृतकों में से दो मजदूरों की पहचान हो गई है। वहीं, एक मजदूर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें एक मजदूर की पहचान अपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर हुई है। सीआई ने बताया, मूलत: सुल्तानपुर निवासी मृतक मजदूर जगदीश मीणा अपने दो और साथियों के साथ रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। इसी दौरान तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
वहीं, सामने ये भी आ रहा है कि मृतकों के पास से लोहे के टुकड़े मिले हैं। जो की पुलिया निर्माण में काम आते हैं। ऐसे में ये तीनों लोहे के टुकड़ों को चुराकर ट्रैक से गुजर रहे थे। पुलिस ने एक मजदूर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन