{"_id":"660e7eda205c1f79490fde96","slug":"rajasthan-shivpuri-student-missing-from-kota-found-in-indore-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इंदौर में मिली कोटा से लापता हुई शिवपुरी की छात्रा, रची थी खुद के अपहरण की चौंकाने वाली कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इंदौर में मिली कोटा से लापता हुई शिवपुरी की छात्रा, रची थी खुद के अपहरण की चौंकाने वाली कहानी
Thu, 04 Apr 2024 03:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:50 PM IST
सार
कोटा (राजस्थान) से अपने अपहरण की झूठी कहानी रचने वाली छात्रा काव्या को कोटा पुलिस इंदौर (मध्यप्रदेश) से लेकर आई है। मंगलवार देर रात पुलिस ने काव्या और उसके साथी हर्षित को उनकी सहेली के रूम से हिरासत में लिया था। इसके बाद बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस उसे विज्ञान नगर थाने लेकर पहुंची। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अपहृत छात्रा इंदौर से पकड़ी गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में लगभग एक महीने पहले हुए कोचिंग छात्रा के अपहरण मामले में कोटा पुलिस अपहृत छात्रा और उसके दोस्त को इंदौर से दस्तयाब करके कोटा लेकर आई है। अपहरण का पूरा मामला फर्जी था। छात्रा ने खुद ही अपने घर वालों को अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और 30 लाख की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
पूरे मामले का खुलासा करते हुए कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मध्यप्रदेश (शिवपुरी) जिले की निवासी छात्रा काव्या धाकड़ कोटा में कोचिंग करने के लिए अपनी मां के साथ आई थी। काव्या के माता-पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन काव्या पढ़ाई में इतनी इंटेलिजेंट नहीं थी। कोटा आने के बाद छात्रा ने कोटा में पढ़ाई नहीं की और अपने पुराने दोस्त के पास इंदौर चली गई।
विज्ञापन
दोस्त के साथ दोनों ने मिलकर विदेश से एमबीबीएस करने का प्लान बनाया। इसके लिए छात्रा काव्या धाकड़ के दोस्त ने काव्या के घरवालों को हाथ पैर और मुंह बांधे हुए फोटो सेंड किए और दोस्त ने 30 लाख की फिरौती की मांग की। इसके बाद छात्रा और उसका दोस्त कोटा जयपुर चंडीगढ़ और इंदौर में फरारी काटते रहे।
विज्ञापन
पुलिस काव्या धाकड़ और उसके दोस्त के एक साथी को गिरफ्तार कर चुकी थी और लगातार ट्रैस करते हुए इंदौर पुलिस की मदद से छात्रा काव्या धाकड़ और उसके दोस्त को गिरफ्तार करके कोटा लाया गया है। एसपी अमृता दूहन ने सभी युवाओं से अपील की है कि वह अपने माता-पिता का कहना माने, कोई परेशानी हो तो उनके साथ साझा करें और मेहनत से जी नहीं चुराए। इस घटना से कोटा का नाम तो जुड़ा है, लेकिन इस घटना से कोटा का कहीं कोई लेना-देना नहीं है।