{"_id":"65ca29d8c35f5f85bf0b397a","slug":"rajasthan-madhya-pradesh-resident-coaching-student-missing-from-kota-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मध्यप्रदेश निवासी कोचिंग छात्र कोटा से लापता, पुलिस और SDRF टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मध्यप्रदेश निवासी कोचिंग छात्र कोटा से लापता, पुलिस और SDRF टीम तलाश में जुटी
Mon, 12 Feb 2024 07:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 07:53 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा से एक कोचिंग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र शहर के महावीर नगर प्रथम स्थित एक हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी कर रहा था। वो रविवार को टेस्ट देने के लिए कोचिंग संस्थान के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं गया और न ही वापस हॉस्टल लौटा।
विज्ञापन
शरद चौधरी, एसपी कोटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश निवासी एक कोचिंग छात्र जो कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था, वह अचानक लापता हो गया है। छात्र के परिजनों की सूचना पर कोटा पुलिस मुस्तैदी से छात्र की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हॉस्टल संचालक ने बताया कि छात्र टेस्ट देने के लिए निकला था। लेकिन टेस्ट सेंटर पर भी नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। छात्र मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा का रहने वाला है, जो पिछले 1 साल से कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा था।
विज्ञापन
वहीं, इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कोटा शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि छात्र के मोबाइल की आखिरी लोकेशन गरडिया महादेव चंबल के किनारे पर आ रही है। जहां पर वह कैब करके पहुंचा था। छात्र की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम भी चंबल नदी में तलाश कर रही है।
विज्ञापन