{"_id":"660d3c9a28a89224c80ca4c0","slug":"rajasthan-lok-sabha-chunav-lok-sabha-speaker-om-birla-filed-nomination-in-kota-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan LS Chunav: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भरा नामांकन, बीजेपी के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan LS Chunav: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भरा नामांकन, बीजेपी के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
Wed, 03 Apr 2024 04:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 03 Apr 2024 04:55 PM IST
सार
Rajasthan LS Chunav: कोटा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और मंत्री किरोड़ीलाल मीणा सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
ओम बिरला नामांकन दाखिल करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी ओम बिरला ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पूर्व ओम बिरला ने कोटा के नयापुरा स्थित जेके पेविलियन स्टेडियम के बाहर सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी और बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित कई वर्तमान व पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करने के बाद ओम बिरला रैली के रूप में नामांकन भरने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में हजारों लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने के बाद ओम बिरला ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों कार्य योजनाओं और सफलता से पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। पिछले 10 साल के कार्यकाल से लोगों के प्यार और स्नेह के बल पर इस बार फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा मैदान छोड़ने की बात पर बिरला ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ क्यों मची हुई है, यह वही बता सकते हैं। लेकिन उनका हमेशा ही यह मानना रहा है कि सकारात्मक होकर चुनाव लड़ना चाहिए। भाजपा मोदी जी के विजन के अनुसार, विकसित भारत की सभी योजनाओं को तीसरे कार्यकाल में लागू करके सफल बनाएगी। इस चुनाव में राजस्थान से फिर से तीसरी बार क्लीन स्वीप करते हुए 25 में से 25 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन