फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Kota Three year old child dies trapped in traffic jam second incident in 15 days

Rajasthan: ट्रैफिक जाम में फंसे तीन साल के बच्चे की मौत, सिस्टम की लाचारी से 15 दिन में दूसरी घटना

Mon, 24 Feb 2025 07:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले में ट्रैफिक जाम में फंसने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बीमार था और माता-पिता उसे हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। नेशनल हाइवे-52 पर रामगंजमंडी-कोटा मार्ग के दरा नाला के सिंगल लेन पर जाम लगा था।

विज्ञापन
Rajasthan Kota Three year old child dies trapped in traffic jam second incident in 15 days
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में ट्रैफिक जाम में फंसे एक तीन साल के बच्चे की बिमारी के चलते मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता उसे अस्पताल में उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। जानकारी में सामने आया है कि नेशनल हाइवे-52 पर रामगंजमंडी-कोटा मार्ग के दरा नाला के सिंगल लेन पर जाम लगा था। वहीं, रास्ता बहाल कराने को लेकर बच्चे के माता-पिता पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे होने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


रामगंजमंडी चेचट भटवाड़ा निवासी पप्पूलाल ने बताया कि तीन साल के बेटे हरिओम को सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी, जिसे पहले चेचट के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे कोटा के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग बच्चे को निजी वाहन से कोटा ला रहे थे। इसी बीच रेलवे अंडरपास पर जाम लगे होने के कारण वो भी जाम में फंस गए और करीब तीन घंटे तक जाम में ही फंसे रहे। परिवार के लोगों ने वहां मौजूद पुलिस से भी मदद मांगी। लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इस दौरान बच्चे के शरीर में हलचल बंद हो गई। वहीं, जाम से निकलने के बाद बच्चे को मंडाना के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


15 दिन पहले भी हुआ था हादसा
आपको बता दें कि करीब 15 दिन पहले भी दरा नाला के सिंगल लेन पर जाम में फंसे होने के कारण खैराबाद निवासी एक व्यक्ति अमीन टेलर की मौत हो गई थी। अमीन को दिल का दौरा पड़ने पर उसे कोटा रेफर किया गया था। इस दौरान इसी रोड़ पर एंबुलेंस करीब दो घंटे तक जाम में फंसी रही, जिससे उसकी इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। जानकारों की माने तो नेशनल हाइवे-52 दरा के बीच से होकर गुजरता है। यहां पर सिंगल लेन का अंडरपास बना हुआ है। जहां पर हर बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। बारिश के दिनों में यहां पर 12 घंटे तक का जाम लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed