{"_id":"60b753072f507156c833eddc","slug":"rajasthan-kota-husband-murdered-his-wife-with-an-axe-dragged-dead-body-on-the-road-9-month-old-son-also-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर सड़क पर घसीटा शव, 9 माह के बेटे को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर सड़क पर घसीटा शव, 9 माह के बेटे को भी नहीं बख्शा
Wed, 02 Jun 2021 03:14 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 02 Jun 2021 03:14 PM IST
सार
किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर भाटपाड़ा इलाके में रहने वाले सुनील वाल्मीकि उर्फ पिंटू (40) नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सीमा (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा में निर्ममता और बर्बरता का एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क पर कई मीटर तक घसीटा। इस घटना में उसका नौ महीने का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार (2 जून) को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एक जून को देर रात हुई घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार (एक जून) रात को रामपुरा इलाके में हुई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामूली बात पर हुआ था झगड़ा
पुलिस उपाधीक्षक राम कल्याण ने बताया कि किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर भाटपाड़ा इलाके में रहने वाले सुनील वाल्मीकि उर्फ पिंटू (40) नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सीमा (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद सड़क पर घसीटा शव
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी सुनील उसके शव को सड़क पर ले गया और उसे करीब 70-80 मीटर तक घसीटा। इससे इलाके में काफी दहशत फैल गई। कुछ देर बाद आरोपी ने शव को सड़क पर ही छोड़ दिया। फिर वह रामपुरा थाने पहुंचा और अपना अपराध स्वीकार कर आत्मसमर्पण कर दिया।
9 माह के बच्चे की भी मौत
बताया जा रहा है कि इस हादसे में सुनील का 9 महीने का बेटा अविनाश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चे को चोट कैसे लगी। पुलिस ने महिला और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।