{"_id":"649c6c69bfc61366a10a3ed9","slug":"rajasthan-four-accused-of-honey-trap-arrested-made-obscene-video-asked-for-50-thousand-rupees-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हनी ट्रैप के चार आरोपी गिरफ्तार, मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाया, फिर मांगे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हनी ट्रैप के चार आरोपी गिरफ्तार, मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाया, फिर मांगे 50 हजार रुपये
Wed, 28 Jun 2023 10:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:52 PM IST
सार
Kota News: राजस्थान में कोटा जिले की बोरखेड़ा पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में त्वरित कार्रवाई कर 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने मारपीट की और अश्लील वीडियो बनाकर 50 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में बोरखेड़ा थाना पुलिस की टीम ने हनी ट्रैप के मामले में कार्रवाई कर 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुरेश कुमार यादव पुत्र गोरधन (31) निवासी थाना अनन्तपुरा, मोहनराज मीणा पुत्र रामचरण (32) निवासी थाना श्रीमहावीरजी करौली हाल थाना बोरखेड़ा, दीनदयाल मीणा पुत्र जगदीश प्रसाद (31) निवासी थाना खानपुर जिला झालावाड़ हाल थाना उद्योग नगर कोटा और किशन गोपाल मीणा पुत्र गोबरी लाल (22) निवासी थाना सिमलीया जिला कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
एसपी शरद चौधरी ने बताया कि थाना बोरखेड़ा पर मंगलवार को पीड़ित रवि कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आज एरोड्रम से नया नोहरा आ रहा था। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसकी बाइक रुकवाई और बोला कि मेरे साथ दारु पीयोगे। उसके बाद वह उसे डायमंड सिटी ले गया। जहां दो व्यक्ति और एक महिला मिली, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
उन लोगों ने उसके पास रखा पर्स मोबाइल और मोटर साइकिल छीन लिया और कहा कि 50 हजार रुपये लेकर आना, नहीं तो यह वीडियो वायरल कर देंगे। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी चौधरी द्वारा एएसपी प्रवीण कुमार जैन व सीओ धर्मवीर चौधरी के सुपरविजन तथा एसएचओ बाबूलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
टीम द्वारा आसपास के इलाको में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसके आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई। इनके बारे में मुखबिर से मिली सूचना पर रिपोर्ट के लगातार पीछाकर 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार यादव, मोहनराज मीणा, दीनदयाल मीणा और किशन गोपाल मीणा को गिरफ्तार किया, जिन्हें अनुसंधान के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया।