Rajasthan Election 2023: ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम कल होगा कोटा में, सवालों के जवाब देंगे नेतागण
Assembly Elections 2023: राजस्थान के अलवर जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब सोमवार (6 नवंबर) को कोटा पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी।
विस्तार
राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को कोटा पहुंचेगा। जहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।
महिला वोटरों से भी की जाएगी चर्चा
कल छ: नवंबर यानी सोमवार को सुबह ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर कोटा में होगी। अमर उजाला राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। कल सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में युवाओं से उनके चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, आम महिला वोटरों से चर्चा की जाएगी कि वे किस मुद्दे पर बटन दवाएंगी। अंत में शाम को इन्हीं सब मुद्दों को लेकर नेताओं से सवाल-जवाब किए जाएंगे।
'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं
आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?