Rajasthan: कोटा पहुंचे बैरवा बोले- पिछली सरकार ने युवाओं को बेरोजगार किया, हमारे समय में पेपर लीक नहीं हुआ
कांग्रेस सरकार ने युवाओं को बेरोजगार किया, हमारे समय में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 सीटें जीतेगी। यह कहना है राजस्थान डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा का। कोटा पहुंचे उप-मुख्यमंत्री बैरवा का भव्य स्वागत हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार के उप-मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा शुक्रवार को कोटा पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजकीय वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शिरकत करने कोटा आए उप-मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में सर्किट हाउस में जहां कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। वहीं भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनाया। साथ ही आगामी लोकसभा को लेकर भी उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक-एक जनता जानती है कि किस तरह से दूसरे सीएम और पीएम ने काम किया है। मोदी सरकार की योजनाएं उनके द्वारा किए गए कार्य, उनके द्वारा लिए गए निर्णय से आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान गौरव बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में अपना दायित्व निभाएगा। मुझे कोटा की जिम्मेदारी मिली है, उसी के तहत बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा विजन है प्रधानमंत्री का सपना है कि लास्ट की लाइन में खड़े हुए व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे और उसे मुख्य धारा में जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि 2047 में हम विकसित भारत बनाएंगे और नंबर वन भारत होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार भी जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनेगी और हम 400 सीट पार करेंगे।
कांग्रेस के समय होते थे पेपर लीक, हमारे समय चार परीक्षा हो चुकी हैं
पेपर लीक वाले मामले पर उन्होंने कहा कि एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। हमने चार परीक्षा करवा दी है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। कांग्रेस ने युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है। पुलिस द्वारा स्टूडेंट को नहीं ढूंढने, कोटा में लगातार हो रहे सुसाइड के सवाल पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को बख्शने वाले नहीं हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर कुछ हुआ है तो कमेटी बनाकर उसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने 100 दिन की कार्य योजनाओं पर भी कहा कि हम स्टेप वाइज स्टेप काम कर रहे हैं और जो हमने बोला है, वह करेंगे।