{"_id":"65b9e26d26271a66050e4398","slug":"rajasthan-crime-senior-nursing-worker-arrested-red-handed-while-taking-bribe-of-10-000-acb-took-trap-action-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: दस हजार की रिश्वत लेते सीनियर नर्सिंगकर्मी रंगेहाथों गिरफ्तार, एसीबी ने की ट्रेप कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: दस हजार की रिश्वत लेते सीनियर नर्सिंगकर्मी रंगेहाथों गिरफ्तार, एसीबी ने की ट्रेप कार्रवाई
Wed, 31 Jan 2024 11:32 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:32 AM IST
सार
Kota: एसीबी ने जाल बिछाकर शहर के एमबीएस अस्पताल के सीनियर नर्सिंग कर्मी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रकम उसने बिल पास करने के एवज में मांगी थी।
विज्ञापन
पकड़ा गया सीनियर नर्सिंगकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसीबी द्वारा की गई कार्रवाई में संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल के सीनियर नर्सिंगकर्मी मंसूर अली अंसारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसने बिल पास करने की एवज में इस रकम की मांग की थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोटा एसीबी के डीआईजी कल्याणमल मीणा ने बताया कि परिवादी का एमबीएस अस्पताल में मशीनरी मेंटेनेंस व पार्ट्स सप्लाई का ठेका है। इस संबंध में उसके बिल पास करने के एवज में सीनियर नर्सिंगकर्मी मंसूर अली अंसारी ने पंद्रह हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से 5000 रुपये वह पहले ही ले चुका था।
विज्ञापन
परिवादी ने रिश्वत मांगने के मामले की कोटा एसीबी में शिकायत की। शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद ट्रेप कार्रवाई करते हुए सीनियर नर्सिंगकर्मी मंसूर अली अंसारी को रिश्वत के रुपयों समेत रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विभाग द्वारा अंसारी के घर एवं अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन