फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan CM Gehlot will inaugurate city park and development works in Kota today

Rajasthan: CM गहलोत आज कोटा में करेंगे सिटी पार्क और विकास कार्यों का लोकार्पण, यहां करेंगे जनसभा

Wed, 13 Sep 2023 08:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 08:59 AM IST
सार

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत आज कोटा में सिटी पार्क और विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, दोपहर में राष्ट्रपति के 'आयुष्मान भव:' अभियान के शुभारंभ समारोह में वीसी से जुड़ेंगे। साथ ही शाम को उम्मेद स्टेडियम में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan CM Gehlot will inaugurate city park and development works in Kota today
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा में सिटी पार्क का लोकार्पण और विभिन्न विकास कार्यों का  अवलोकन करेंगे। गहलोत आज कोटा के उम्मेद स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ 'आयुष्मान भव:' अभियान के शुभारंभ समारोह में वीसी से जुड़ेंगे।

विज्ञापन


सीएम गहलोत आज कोटा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.15 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचकर सीधे सिटी पार्क का लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल करेंगे। नगर विकास न्यास कोटा के मुताबिक, राजस्थान सरकार ने 5,500 करोड़ रुपये की लागत से कोटा के अग्रणी नगरीय विकास का राजस्थान मॉडल देश में प्रतिष्ठित किया है। नया कोटा आज विश्व पटेल पर पर्यटन और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री गहलोत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 'आयुष्मान भवः' अभियान के शुभारंभ समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोटा से ही जुड़कर समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


शाम छह बजे महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में जनसभा
आज शाम छह बजे महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में गहलोत जनसभा को संबोधित करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। सीएम आज नाइट स्टे भी कोटा में ही करेंगे। कोटा जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि मुख्यमंत्री 14 सितंबर (गुरुवार) को सुबह 9.30 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:15 बजे वापस जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक रद्द
सीएम अशोक गहलोत ने आज कोटा में होने वाली कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक रद्द कर दी है। कोटा बैराज से नयापुरा पुलिया तक पौने तीन किलोमीटर लंबे और 1,442 करोड़ रुपये लागत से बने चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन सीएम अशोक गहलोत के बिना ही करना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी से इसका लोकार्पण कराया गया। उद्घाटन से ठीक पहले ऐन वक्त पर रात 2:30 बजे सीएम ने अपना दौरा निरस्त करने की जानकारी ट्वीट की थी।


मुख्यमंत्री के कल कोटा नहीं जाने की वजह अपरिहार्य बताई गई। लेकिन निर्माण से पहले पर्यावरण स्वीकृति नहीं लेने, वहां चम्बल घड़ियाल क्षेत्र होने और गैर मुमकिन नदी क्षेत्र होने, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह कुंदनपुर और बीजेपी के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के विरोध को इसका कारण माना जा रहा है, जिसके कारण बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक और मंत्री परिषद की बैठक भी निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed