{"_id":"6571b33ae624411f2502d8a6","slug":"rajasthan-cbi-arrests-military-engineer-narender-kumar-rai-services-official-in-rs-1-lakh-bribe-case-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CBI ने गैरीसन इंजीनियर नरेंद्र कुमार को एक लाख रुपये से अधिक रिश्वत लेते दबोचा, इसलिए मांगा था घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CBI ने गैरीसन इंजीनियर नरेंद्र कुमार को एक लाख रुपये से अधिक रिश्वत लेते दबोचा, इसलिए मांगा था घूस
Thu, 07 Dec 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:27 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा जिले में सीबीआई की जयपुर टीम ने मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के गैरीसन इंजीनियर को एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बता दें कि गैरीसन इंजीनियर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मिलिट्री इंजीनियर सर्विस ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई जयपुर टीम ने कोटा में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के गैरीसन इंजीनियर कार्यालय में तैनात एक सहायक अभियंता को एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात को सीबीआई के अधिकारियों ने अंजाम दी, जिसमें सर्किट हाउस के नजदीक स्थित गैरीसन इंजीनियर ऑफिस में की गई। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार तड़के सीबीआई की टीम जयपुर लेकर चली गई।
विज्ञापन
मामले में परिवादी कोटा की केबी इंटरप्राइजेज फर्म ने शिकायत दी थी। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया। सीबीआई की जयपुर ब्रांच ने इस संबंध में अपना बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया कि परिवादी ने उन्हें कुछ दिन पहले एक शिकायत दी थी। इसमें संविदा पर लगे सहायक गैरीसन इंजीनियर नरेंद्र कुमार राय ने लंबित बिलों को पारित करने के लिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके साथ ही टेंडर अवधि को बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने पूरे मामले की पड़ताल की और सत्यता सामने आने के बाद जाल बिछाया। इसके लिए टीम बुधवार को कोटा पहुंच गई थी, जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की राशि आरोपी इंजीनियर नरेंद्र कुमार रॉय को दी। उसे सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी सहायक गैरीसन इंजीनियरिंग नरेंद्र कुमार राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। ऐसे में उसके निवास पर भी दबिश दी गई है। दूसरी तरफ कोटा कार्यालय में भी तलाशी ली गई। दोनों जगह पर ही तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई के विशेष न्यायालय जयपुर में भी पेश किया जाएगा।